जंगल काटने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार
एकसाल पहले नावरा वन परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 253 में पेड़ काटने वाले चार आरोपियोंं को वन विभाग ने बुधवार को ग्राम बाकड़ी से गिरफ्तार किया। उन्हें नेपानगर लाने में देरी होने के कारण चारों को न्यायालय में पेश नहीं किया जा सका। गुरुवार को उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा। पेड़ कटाई के बाद से ही आरोपी फरार थे। वन विभाग एसडीओ जेएस भार्गव ने बताया चारों आरोपियो को बुधवार दोपहर बाकड़ी स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया। आरोपियों में नंदराम गोपाल, लालसिंग भोंगा, रमेश मांगू, सुनील संतराम शामिल है। आरोपियों की गिरफ्तार नहीं होने का मामला भास्कर ने 22 सितंबर को उठाया था। इसके बाद वन विभाग अफसर सक्रिय हुए। पूछताछ में आरोपियों ने जंगल कटाई में बाकड़ी के ही 45 अन्य लोगों के शामिल होने की बात कबूली है। उन्होंने कहा हमें जंगल काटने के लिए सरपंच रूमसिंग ने उकसाया था। हालांकि रूमसिंग ने इससे इनकार किया है।
वन विभाग ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।