मूक अभिनय, मिमिक्री से मनमोहा
स्पर्धा में विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दी।
भास्कर संवाददाता| नेपानगर
नगरके पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में युवा उत्सव के दूसरे दिन बुधवार को भी विविध स्पर्धाएं कराईं। विद्यार्थियों ने एकांकी नाटक, एकल अभिनय और मिमिक्री से मन मोहा। वहीं पोस्टर, स्पॉट पेंटिंग, वाद-विवाद सहित अन्य विधाओं में हुनर दिखाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ. सुशील सोमवंशी ने बताया चयनित विद्यार्थियों को जिला स्तरीय स्पर्धा में भेजा जाएगा। इस दौरान प्राचार्य डॉ. एससी ध्यानी, अमितकुमार अब्राहम, राजू सपकाले, आशुतोष त्रिवेदी, नरेंद्र नागले, विजय लहासे, मोहन तिरोले, सविता अग्रवाल, एजाज साहेब सहित कॉलेज परिवार मौजूद था। संचालन संजीव सपकाले ने किया।
इनकाहुआ चयन-वक्तव्य कलामें 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इनमें से अंजली कौरव ने प्रथम और रूबि मोहम्मद इब्राहीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद स्पर्धा में रूबि इब्राहीम और अंजली कौरव विजयी रहीं। स्पॉट पेंटिंग में दिव्यानी सिंह ने पहला और पूजा गवलानी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण में रफीक पटेल ने पहला और पूजा गवलानी ने दूसरा स्थान पाया। मिमिक्री में राजेंद्र मसाने प्रथम स्थान पर रहे। एकांकी में राजेंद्र मसाने और ग्रुप विजेता रहा।