वाहन पर रखा गया सामान।
वाहन पर रखा गया सामान।
नेपानगर|नगर पालिकाके कचरा वाहन से ठेकेदार का सामान ढोया जा रहा है। यह वाहन डाेर-टू-डोर जाकर कचरा जमा करने के लिए मंगवाया गया था। सोमवार सुबह 9 बजे इस वाहन से ठेेकेदार का सामान ढोया जा रहा था। नगर पालिका में ट्रैक्टर-ट्रॉली भी है। लेकिन इसका उपयोग करने के बजाय कचरा वाहन का इस काम में उपयोग लिया जा रहा है। नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष जगदीश पटेल ने बताया यहां कचरा वाहन का दुरुपयोग किया जा रहा है। इसको लेकर नगर पालिका सीएमओ सुधाकर कुबड़े ने कहा मामला आप संज्ञान में लाए हैं। इसकी जांच करवाएंगे।
कचरा वाहन से ढो रहे ठेकेदार का सामान