कलेक्टर के पास पहुंचा प्रस्ताव
किशोर दा का स्मारक भारत ही नहीं अपितु संपूर्ण विश्व में एक अतुलनीय कीर्तिमान के रूप में स्थापित होना चाहिए। संदीपठाकरे नेपानगर
किशोरदा के घर को स्मारक बनाने में हम सब को पूरा सहयोग करना चाहिए। मो.हारुन खान रनगांव
किशोरदा के घर को स्मारक बनाने के लिए आंदोलन करना चाहिए। जुनैदखोकर खंडवा
किशोरदा खंडवा की शान है उनके घर को स्मारक बनाने के लिए हम सबको आगे आना चाहिए। -पंकज क्षेत्रिय सिंगोट
किशोरकुमार जी के घर को बचाने के लिए मुहिम छेड़नी चाहिए। गुरदीपके.सलूजा
खंडवाके गौरव के रूप में पूजे जाते हैं किशोर कुमार अब आप ही सोचे की खंडवा में उनका घर ही रहेगा तो क्या होगा। अंकितसेठी गणेश तलाई
काशकिशोर कुमार को बंगाल में खत्म होना था वहां तो ताजमहल बन जाता। क्या खंडवा के जनप्रतिनिधि यहां स्मारक भी नहीं बनवा सके। विजयमहोबिया खंडवा
अभियान को व्यापक समर्थन, लोगों ने किए मैसेज
मुख्यमंत्रीजी, घर को स्मारक बनाना ही होगा
सोमवारको जनमंच का पोस्टकार्ड अभियान सौमित्र नगर में चलाया। यहां महिलाओं ने मुख्यमंत्री संस्कृति मंत्री को पोस्टकार्ड लिखकर किशोर कुमार के घर का स्मारक बनाने की मांग की। प्रकाशबाई अग्रवाल, सोनिया मेहता, मनोरमा अग्रवाल, अंजू अग्रवाल,नीतू सिंह,सोनल मेहता, राजकुमारी जैन, पियूष माखीजा, सीमा अग्रवाल, गुनगुन अग्रवाल, गुंजन तिवारी ने पत्र लिखे।
सौमित्र नगर में मुख्यमंत्री का पत्र लिखती महिलाएं।
किशोर कुमार का घर यूके में होता तो त्रासदी नहीं झेलनी पड़ती
किशोरकुमार का घर यूके मे तो त्रासदी नहीं झेलनी पड़ती। ही खंडवा के लोगों की तरह भावनाएं व्यक्त करने के लिए मीडिया को पहल करनी पड़ती। यूके के स्ट्रेट फोर्ड एट एवन शहर को अंग्रेजी के कवि एवं नाटककार शेक्सपियर के नाम से पहचान मिली। उनके 500 साल पुराने घर को सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सहेजा है। टूरिस्ट के लिए 20 पाउंड का टिकट लगता है। इससे मकान का रखरखाव होता है। इसी प्रकार किशोर कुमार, अशोक कुमार एवं अनूप कुमार जैसे महान कलाकारों का पैतृक मकान सहेजा जा सकता है। खंडवा में हर तीसरा व्यक्ति कलाकार है। यहीं वजह है कि संगीत कॉलेज में 380 विद्यार्थी हैं, जो प्रदेश के सातों संगीत कॉलेज में सबसे ज्यादा है। जाहिर है कि किशोर कुमार की आत्मा खंडवा की जनता में रची बसी है।
भास्कर संवाददाता| खंडवा
निगमआयुक्त ने