जगह-जगह से जर्जर हो गईं सड़कें
{ नपा के जिम्मेदार अफसर नहीं दे रहे ध्यान
भास्करसंवाददाता | नेपानगर
शहरकी सड़कें जर्जर हो गईं हैं। डामर की सड़कें पूरी तरह उखड़ने के कारण खस्ताहाल नजर रही है। नेपा लिमिटेड से रेलवे गेट तक नपा ने दो बार डामर की सड़क बनाई, लेकिन दोनों ही बार बारिश में उखड़ गई। पहली बार सड़क उखड़ने पर लोगों कांग्रेसियों ने विरोध किया था। इस पर ठेकेदार ने दोबारा सड़क बनाई थी। लेकिन यह सड़क फिर उखड़कर जर्जर हो गई है। यही हालत शहर के अन्य वार्डों में बनीं सड़कों की भी है।
नगर पालिका से 2010-11 में किए गए अनुबंध अनुसार ठेकेदार को तीन साल तक सड़कों की देखरेख और दुरुस्तीकरण करना था। तीन साल बीत चुके हैं। लेकिन अब तक जर्जर सड़कों पर एक बार ही पैचवर्क किया गया। ठेकेदार यहां मनमानी कर रहा है। वहीं जिम्मेदार अफसर अनदेखी कर रहे हैं। नगर पालिका से आंबेडकर चौराहा, मातापुर बाजार, आंबेडकर चौराहे से रेलवे स्टेशन रोड सहित अन्य सड़कें भी जर्जर हो गईं हैं। ये सड़कें तीन साल पहले ही बनाई गईं थीं। लोगों ने कहा निर्माण में लापरवाही बरतने के कारण सड़कांें की यह हालत हो रही है।
डामरकी जगह नजर रही चूरी - लोगाेंका कहना है अफसरों की अनदेखी का खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ रहा है। मातापुर बाजार से रेलवे स्टेशन रोड पर बिछाई गई चूरी के कारण लोग यहां गिरकर घायल हो रहे हैं।
नगर की सड़कें जर्जर हो गई है।