पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षा का अधिकार अधिनियम बताया

शिक्षा का अधिकार अधिनियम बताया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चांदनी में मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण दिया।

चांदनी, सारोला में अध्यक्ष सचिव व सदस्यों का हुआ दो दिनी प्रशिक्षण

भास्कर संवाददाता | नेपानगर

शुक्रवार को शासकीय प्राथमिक स्कूल चांदनी में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सचिव और सदस्यों का प्रशिक्षण हुआ। जनशिक्षक भूपेंद्र खापर्डे ने बताया मास्टर ट्रेनर रामनाथ चौधरी, मोहम्मद असलम, अनिल बैस ने जानकारी दी। प्रशिक्षण में शिक्षा का अधिकार अधिनियम, शाला प्रबंधन समिति का गठन, कर्तव्य, स्वच्छता, पालक-अध्यापक बैठक, शाला विकास योजना, शाला निधि, योजनाओं की मॉनिटरिंग आदि विषयों काे बारीकी से बताया।

दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में निम्ना, बोरसल, रतागढ़ और चांदनी प्राथमिक-माध्यमिक स्कूल से 45 अध्यक्ष, सचिव और सदस्य शामिल हुए। सुबह 10 शाम 4.30 बजे तक प्रशिक्षण चला। राजेंद्र विजयवर्गीय, राकेश खांडे, सुभाष बैस, पुष्पा नागवंशी, दुर्गा शाह, अनिता ठाकुर का भी सहयोग मिला। इस दौरान ब्रजेश उईके, चंदन तायड़े, प्रतिभा बाई, संजय जाधव, सुनिता विनोद चौधरी, दलसिंग, राजेश भिकाजी आदि उपस्थित थे।

प्रशिक्षण में शाला प्रबंधन का महत्व बताया
माध्यमिक शाला सारोला में भी शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। मास्टर ट्रेनर हिरामन जाधव, दिलीप कुशवाह, सम्राट सोनवणे और संदीप जैसवाल ने शाला प्रबंधन समिति का महत्व बताया। बीआरसी प्रदीप खेड़कर द्वारा प्रशिक्षण का जायजा लिया। 18 शालाओं के अध्यक्ष, सचिव और सदस्य उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...