महिलाओं ने एक लाख रुपए चंदा जुटाया, मंदिर का जीर्णोद्धार होगा
पांधार के बिल्वेश्वर महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार होगा। इसके लिए महिलाओं ने 1 लाख रुपए चंदा जुटाया है। महिलाओं ने एक-एक हजार रुपए सहयोग दिया है। उसके बाद किसी ने लोहा, सीमेंट तो किसी से रेत का सहयोग दिया। वसंत पंचमी पर मंदिर परिसर में भूमिपूजन हुआ।
बिल्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में तीन मंदिर हैं। तीन महीने पहले महिलाओं ने सभा मंडप निर्माण का निर्णय लिया। पुरुषाें को समझाने के बजाय खुद चंदा जुटाना शुरु कर दिया। तीन महीने में महिलाओं ने 1 लाख से अधिक रुपए जुटा लिए हैं। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने रेत, सीमेंट और लोहा दान किया है। वसंत पंचमी पर नगर पालिका अध्यक्ष मधु चौहान ने भूमिपूजन किया। इस दौरान रुकमणी चौहान, कमला चौहान, शांति अहिरवार, वत्सला पाटील, रमा विजयवर्गीय, नर्मदा चौहान, निशा नेगी, सोनम यादव, किरण सुने, शिवा पहलवान, टीसी अहिरवार, विष्णु चौहान, अक्षय चौहान, भरत यादव एवं पंडित अमलेश नेगी व वार्डवासी उपस्थित थे।
इन महिलाओं ने उठाया जीर्णोद्धार का बीड़ा
रुकमणी चौहान, कमला चौहान, शांति अहिरवार, किरण सुने, निलिमा जोशी, मंगला चौहान, संतोषी चौहान, नानी यादव, वत्सला पाटील, वत्सला गुर्जर, गुलाब बाई, शकुंतला यादव आदि ने मंदिर के जीर्णोद्धार का बीड़ा उठाया है। चार महीने तक महिलाओं ने लोगों से सतत सहयोग जुटाया।
बिल्वेश्वर मंदिर के लिए भूमिपूजन किया गया।