खीर चखाकर अन्नप्राशन किया
ग्राम खड़कोद स्थित आंगनवाड़ी क्रमांक एक और दो में मनाया मंगल दिवस
भास्कर संवाददाता | नेपानगर
ग्राम खड़कोद की आंगनवाड़ी क्रमांक 1 और 2 में मंगलवार को मंगल दिवस मनाया गया। इसमें 6 महीने की उम्र पूरी कर चुके बच्चों को पहली बार ऊपरी आहार खीर चखाकर अन्नप्राशन किया गया। पर्यवेक्षक शारदा भटकर ने बताया कार्यक्रम में 6 महीने पूरे के कर चुके बच्चों की माताओं को ऊपरी आहार की जानकारी दी गई।
माताओं को बताया गया बच्चे को ऊपरी आहार के साथ दो साल तक स्तनपान जरूर कराएं। ताकि बच्चे को ऊपरी आहार के साथ मां के दूध से पौष्टिक मिल सके। महिलाओं को आंगनवाड़ी से मिलने वाले टीएचआर पैकेट हलवा, बाल आहार खिचड़ी पकाकर खिलाने के साथ सफाई रखने के लिए समझाईश दी। शारदा भटकर ने बताया बच्चों को नियमित रूप से रोजाना स्नान कराएं। स्वच्छ रहने से संक्रमित बीमारियों से बच सकते हैं। बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं हो रहा है तो तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं बरतें। इससे संक्रमण बढ़ता है। कार्यक्रम में शकुंलता बोरसे, मालती टेंभूर्णे, सहायिका सहित महिलाएं उपस्थित थीं।
आंगनवाड़ी में 6 महीने के बच्चों का अन्नप्राशन हुआ।