ओवरलोडिंग पर होगी कार्रवाई सुरक्षा के लिए लगे सीसीटीवी
गंभीरपुरा में शिवाबाबा मेले को लेकर हुई बैठक
भास्कर संवाददाता | निंबोला
गंभीरपुरा में शिवाबाबा मेला 13 से 22 फरवरी तक लगेगा। इसको लेकर मंगलवार शाम 5 बजे निंबोला, धूलकोट पुलिस ने बैठक लेकर मेला कमेटी को दिशा निर्देश दिए। कमेटी ने भी अपनी समस्याएं रखी। नेपानगर एसडीओपी बीपीएस भदौरिया, टीआई लखनसिंह बघेल ने मेले की व्यवस्था का जायजा लिया। मेला कमेटी, ग्राम व्यवस्था समिति की बैठक हुई।
एसडीओपी ने मेले में दुकानें कतार से लगाने, यातायात पार्किंग स्थल अलग से रखने, मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। मेला कमेटी ने धूलकोट, पंधाना रोड पर यातायात व्यवस्था पर नियंत्रित करने, शराब सहित अवैध सामग्री पर रोक लगाने और मेले के दौरान एंबुलेंस, फायर की व्यवस्था रखने के लिए कहा। एसडीओपी ने दुकान व्यवस्थित रूप से बांटने के लिए निर्देश दिए। मंदिर परिसर में 4 सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। उन्होंने कहा ट्रैक्टर ट्रॉली में ओवरलोडिंग पर कार्रवाई होगी। जिन रास्तों पर गड्ढे हैं वहां भराव हो रहा है।