एचएस नागर जिला सचिव नियुक्त
नेपानगर | नगर के एचएस नागर को ऑल इंडिया बीएसएनएल डॉट पेंशनर्स एसोसिएशन मप्र सर्कल के खंडवा जिला सचिव मनोनीत किया गया है। वे बीएसएनएल के सेवानिवृत्त कर्मचारी है। उनकी नियुक्ति जनरल सेक्रेटरी केजी जयराम, सर्किल सेक्रेटरी एचएस ठाकुर और अध्यक्ष एससी श्रीवास्तव के द्वारा की गई है। वें पेंशनर्स कर्मचारियों की समस्या निराकरण के लिए प्रतिनिधि के रुप में विभाग से चर्चा करेंगे। नियुक्ति पर एसोसिएशन के सदस्य और पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।
एचएस नागर