कृमिनाशक से बचाव का संदेश दिया
नेपानगर | ग्राम केरपानी की प्राथमिक स्कूल व आंगनवाड़ी में मंगलवार को नेशनल डी-वार्मिंग-डे पर रैली निकाल गई। दोपहर 3 बजे निकली रैली में विद्यार्थियों ने कृमि नामक बीमारी से बचाव का संदेश दिया। शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को शिक्षा के प्रति प्रेरित किया। डाभियाखेड़ा में भी कृमि नाशक दिवस के उपलक्ष्य में विद्यार्थियों ने रैली निकाली। इस दौरान प्रधान पाठक दिनेश भार्गव, जितेंद्र सादेकर, भगवती कलसे, एएनएम रुक्मिणी सोनी, आशा अनिता नंदे, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा सादेकर, रजनी काटेकर, लाड़की बाई, स्मिता पाटील उपस्थित थे।