इलाहाबाद में नेपानगर के कलाकारों ने भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति दी
नेपानगर | उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में 4 से 8 फरवरी तक हुए कार्यक्रम में नगर के जागृति कला केंद्र के 15 सदस्यों ने सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी। केंद्र के अध्यक्ष मुकेश दरबार ने बताया कलाकारों ने आदिवासी भगोरिया नृत्य की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिया। भगोरिया पर्व को लेकर त्रिवेणी संगम इलाहाबाद और वाराणसी में लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा कराया गया। इसमें संस्था के दिलीप शिंदे, सैयद निसार, रघुनाथ वासुनिया, संजय रोड़े, आकाश वर्मा, अफसर कनासे, जीवन नामुक, नयना तायड़े सहित अन्य उपस्थित थे।