270 बच्चों की सेहत जांची, दवा बांटी
नेपानगर | ग्राम अंबाड़ा में मंंगलवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य परीक्षण के तहत शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल मेंं 270 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की गई। संकुल प्रभारी किरण प्रजापति ने बताया स्कूल में सोमवार और मंगलवार को डॉ.मोहम्मद युसूफ अंसारी और डॉ. हमीदा बानों ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें खून की कमी, कम दिखाई देना, दांत खराब होना, हृदय रोग, चर्म रोग सहित अन्य बीमारियों की जांच की। सामान्य बीमारियों के लक्षण मिलने पर डॉक्टरों ने नि:शुल्क दवा बांटी। दो दिनों में 270 बच्चों का परीक्षण हुआ। परीक्षण में एएनएम अनिता मानेश्वर सहित अन्य उपस्थित थे।