पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 2 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया

2 साल तक के बच्चों का टीकाकरण किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर | मिशन इंद्रधनुष के तहत ग्राम देवरीमाल में शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को सुबह 8 से शाम 4 बजे तक शिविर लगाया गया। इसमें जन्म से दो साल तक के छूटे बच्चों को टीके लगाए गए। एएनएम सावित्री व्यास ने बताया मंगलवार को शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच कर विभिन्न जानकारी दी गई। साफ और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की बात कही। बच्चों को स्तनपान संबंधी बातों से अवगत कराया। महिलाओं को बताया बच्चे के लिए मां का दूध पौष्टिक होता है। छह माह तक स्तनपान जरूरी है। इस दौरान सुपरवाइजर जग्गू चतुर्वेदी, आशा कार्यकर्ता संगीता पाटील, सहयोगी वैशाली पाटील सहित अन्य मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...