पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बिना सूचना अनुपस्थित मिले प्रधानपाठक अध्यापक

बिना सूचना अनुपस्थित मिले प्रधानपाठक-अध्यापक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संकुल प्रभारी ने नावथा प्राथमिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया

भास्कर संवाददाता | नेपानगर

मंगलवार को संकुल प्रभारी ने नावथा प्राथमिक स्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां पर प्रधानपाठक सुधीर ठाकरे और अध्यापक पंकज साकरे अनुपस्थित मिले। शिक्षकों से जानकारी लेने पर पता चला दोनों बिना सूचना के अनुपस्थित हैं। इस पर संकुल प्रभारी किरण प्रजापति ने प्रधानपाठक सुधीर ठाकरे और अध्यापक पंकज साकरे के खिलाफ पंचनामा बनाया।

पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई के लिए वरिष्ठ अफसरों को सौंपा जाएगा। उल्लेखनीय है कि यह वही प्रधान पाठक है जो गणतंत्र दिवस पर झंडा वंदन के बाद झंडा बिना उतारे लौट गया था। ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत की थी। तहसीलदार ने पंचनामा बनाकर दूसरे दिन बुधवार को सुबह 10 बजे के बाद झंडा उतारा था। इस लापरवाही को दो सप्ताह हो गए हैं। लेकिन प्रधान पाठक सुधीर ठाकरे पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने प्रधानपाठक और अध्यापक के अनुपस्थिति होने पर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर चिंता जताई। निरीक्षण में जनशिक्षक सम्राट सोनवणे, संदीप जैस्वाल भी शामिल थे।

एक अतिथि शिक्षक के भरोसे 131 विद्यार्थी

संकुल प्रभारी किरण प्रजापति ने सोमवार सुबह 11 से शाम 4 बजे तक निरीक्षण किया। डवालीखुर्द, डवालीकलां, लालपड़ावा, नावथा और सोनूद में स्कूलों का निरीक्षण किया। दोपहर 12 बजे श्रीमती प्रजापति नावथा पहुंचीं। हिंदी प्राथमिक स्कूल में प्रधानपाठक सुधीर ठाकरे और अध्यापक पंकज साकरे बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। दोनों दो फरवरी से अनुपस्थित हैं। संविदा शिक्षक अनिल पवार विद्यार्थियों को पढ़ा रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक एक सप्ताह से संविदा शिक्षक अनिल पवार पहली से 5वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़़ा रहे हैं। स्कूल में 131 विद्यार्थी हैं।

जवाब पर होगी कार्रवाई

गणतंत्र दिवस पर झंडा नहीं उतारने के मामले में जिला पंचायत सीईओ बसंत कुर्रे ने कहा संबंधित को नोटिस दिया है। जवाब मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

खबरें और भी हैं...