रामाखेड़ा पंचायत होगी कुष्ठ मुक्त
नेपानगर | पंचायत रामाखेड़ा बुधवार को कुष्ठ मुक्त पंचायत घोषित की जाएगी। विभाग द्वारा पांच साल से गांव में सर्वे किया जा रहा है। गांव में एक भी कुष्ठ रोगी नहीं मिला। जिला कुष्ठ पर्यवेक्षक जीएस चौहान ने बताया राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन पखवाड़े के तहत आस्था उत्सव करवाकर पंचायत को कुष्ठ मुक्त घोषित किया जाएगा। विभाग द्वारा उत्सव में पंचायत की भागीदारी बढ़ाना, ग्रामीणों को जागरुकता करना और आपसी सहयोग से कुष्ठ संबंधित भ्रांतियों को दूर करना है। इससे पहले 3 पंचायतों को कुष्ठ रोग मुक्त घोषित किया जा चुका है। श्री चौहान ने बताया कार्यक्रम में रामाखेड़ाखुर्द, दाहिंदा, डवाली, साजनी पंचायत के जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। विभाग के कर्मचारी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित रहेंगे। विभाग द्वारा कुष्ठ उपचार मुक्त रोगियों का भी सम्मान किया जाएगा।
फसलों में लग रहे हैं वाइट गर्भ नामक कीड़े
नेपानगर | सातपायरी के किसान वाइट गर्भ नामक कीट से परेशान है। बीमारी से फसल जड़ से नष्ट हो रही है। यह बीमारी अन्य फसलों में भी फैल रही है। जानकारी के मुताबिक इस प्रजाति के कीड़े प्रमुख रुप से गन्ने की फसल में पाए जाते हैं। सातपायरी के मुकेश चौधरी के खेत में शनिवार दोपहर कीड़े दिखाई दिए। वह अपने खेत में हल चला रहे थे। इस दौरान फसल एक साथ कई कीड़े दिखे। किसान ने बताया कीड़े फसल को जड़ से नष्ट कर देते हैं। यह बीमारी फैलती है तो पूरे क्षेत्र में इसका प्रकोप होगा। बीमारी के कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने संबंधित अफसरों से निरीक्षण कर समस्या के निराकरण की मांग की है।