पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नल से निकला तीन इंच का कीड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

नल से निकला तीन इंच का कीड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नल से निकला तीन इंच का कीड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया

भास्कर संवाददाता | नेपानगर
मातापुर बाजार में गुरुवार सुबह 9 बजे सार्वजनिक नल से 3 इंच का कीड़ा निकला। व्यापारी प्रतिष्ठानों के लिए पानी भर रहे थे। कीड़ा देखकर सभी हैरत में पड़ गए। मौके पर भीड़ लग गई। व्यापारी कीड़ा लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। व्यापारियों ने अफसरों से नल से कीड़े निकलने की शिकायत की। पाइप लाइन की जांच कराने की मांग की।

मातापुर बाजार स्थित हैयर सेलुन संचालक राजू मोरे सार्वजनिक नल पर पानी भरने गया। इस दौरान बाल्टी में नल से तीन इंच लंबा कीड़ा गिरा। उसने आसपास के व्यापारियों को यह कीड़ा दिखाया। इसके बाद कीड़े को बोतल में भरकर नेपा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। उन्होने बताया कि नल के आसपास गंदगी के कारण पानी में कीड़े आ रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि सफाई नहीं हो रही है। इससे गंदगी बढ़ रही है। व्यापारियों ने अफसरों से पाइप लाइन की जांच करने और सफाई कराने की मांग की है।

खबरें और भी हैं...