पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 100 फीट दूर कुएं में मिला बालक का शव

100 फीट दूर कुएं में मिला बालक का शव

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पेड़ से टकराई कार, बुजुर्ग महिला की मौत; बेटा और बहू घायल
अंधे मोड़ पर पलटा कंटेनर, दो घायल
ग्राम पीपराना में कुएं में डूबने से पांच साल के बालक की मौत, परिवार में मातम

भास्कर संवाददाता | नेपानगर

ग्राम पीपराना में पांच साल की बालक की मौत कुएं में डूबने से हुई। बालक खेलते हुए कुएं में डूब गया। मजदूरी से लौटे माता, पिता ने बालक को तलाश। लेकिन वह कहीं नहीं मिला। 24 घंटे बाद घर से 100 फीट दूर स्थित कुएं में शव दिखाई दिया। शव पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। इसके बाद परिजन को बालक का शव सौंपा गया।

जानकारी के मुताबिक धुलकोट क्षेत्र के पीपराना में अनमोल पिता सोनारिया की कुएं में डूबने से मौत हुई। बुधवार सुबह पिता और मां मजदूरी के लिए चले गए। इसके बाद अनमोल घर के आंगन में खेलने लगा। माता, पिता लौटे तो अनमोल नहीं दिखा। परिजन ने देर रात तक गांव में खोजबीन की। लोगों से पूछताछ की लेकिन पता नहीं चला। दूसरे दिन गुरुवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की। इस दौरान परिजन का ध्यान शक घर से करीब 100 फीट दूर स्थित कुएं पर गया। कुएं में झांका तो अनमोल का शव तैरता हुआ दिखा। यह देख परिजन बिलख उठे। घर में मातम छा गया। धुलकोट चौकी प्रभारी एलएच मंसूरी खबर लगने पर माैके पर पहुंचे। पंचनामा बनाया। दोपहर 1 बजे शव पीएम के लिए भेजा। शाम को अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया। कोटवार की सूचना पर पटवारी शरद पवार भी मौके पहुंचे। उन्होंने पंचनामा बनाकर आर्थिक सहायता के लिए तहसीलदार को सौंपने की बात कही। अनमोल पांच बहनों में सबसे छोटा था।

मृतिका रमाबाई

मदद की जगह चोरी की
हादसे के बाद काफी देर तक घायल पड़े रहे। यहां से गुजर रहे वाहन चालकों ने मदद की जगह मौके का फायदा उठाकर परिजन का मोबाइल, जेवर और रुपए चोरी कर लिए। नितिन राठौर को घायल अर्चना अग्रवाल ने बताया पर्स में करीब 15 हजार रुपए, मोबाइल और जेवर थे। हादसे के बाद से यह गायब है।

अंधे मोड़ पर नहीं है संकेतक
देड़तलाई से 12 किमी दूर तेलियाबाबा मंदिर के अंधे मोड़ पर संकेतक नहीं है। हाईवे के दोनों ओर रेडियम भी नहीं लगे हैं ना ही ब्रेकर बने हैं। इस कारण वाहन यहां से तेज गति से गुजर रहे हैं। बाइक सवार फिसलकर घायल हो रहे हैं। रोड निर्माण कंपनी का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। पुलिस ने रमाबाई की मौत पर मर्ग कायम किया।

इमलीनाले के अंधे मोड में पलटा कंटेनर।

भास्कर संवाददाता | निंबोला

इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर इमलीनाला की पुलिया के पास अंधे मोड़ पर कंटेनर असंतुलित होकर पलट गया। हादसे में दो क्लीनर घायल हो गए। ड्रायवर को खरोंचे आई। घायलों को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया गया।

जानकारी के मुताबिक कंटेनर एचआर 55 एस 9861 हरियाणा से चैन्नई सिलाई मशीन लेकर जा रहा था। गुरुवार सुबह 10.30 बजे कंटेनर अंधे मोड़ पर पलट गया। 108 एंबुलेंस के डॉक्टर रूपेश पाटेकर और पायलट दिनेश विश्वकर्मा ने बताया क्लीनर प्रेम पिता बीरपालसिंह को सिर, पैर और दोनों हाथ में चोट लगी है। साथी सुनिल पिता सिरपालसिंह के पैर, हाथ और आंखों में चोट लगी है। इनका एंबुलेंस में प्राथमिक इलाज किया गया। जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद दोनों कंटेनर से बाहर गिर गए थे। राहगीरों ने वाहन रोककर दोनों को उठाया।

तीन दिन में तीन हादसे
निंबोला क्षेत्र में तीन दिन में तीन हादसे हो गए हैं। पहला हादसा मंगलवार को बोलती पहाड़ी में कंटेनर पलटने से हुआ। दूसरा हादसा बुधवार को बसाड़ फाटे के पास हुआ। इसमें विधायक प्रतिनिधि प्रवीण काटकर घायलल हो गए। तीसरा हादसा गुरुवार को हुआ। अंधे मोड़ पर हो रहे हादसों से वाहन चालक परेशान है। नए वाहन चालक अंधे मोड़ पर वाहन नहीं संभाल पा रहे हैं।

पेड़ से टकराने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई।

खबरें और भी हैं...