जंगल के रास्ते ले जाते 4 बैल पकड़े
शनिवार शाम ग्राम मांडवा से जंगल के रास्ते महाराष्ट्र ले जाए जा रहे चार बैल ग्रामीणों ने पकड़े। लेकिन दो आरोपी भाग निकले। ग्रामीणों ने आरएसएस कार्यकर्ताओं की मदद से शाम 7 बजे चारों बैल नेपानगर थाने पहुंचाए। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। सूत्रों के अनुसार पुलिस के नाम का दुरुपयोग कर अज्ञात लोगों द्वारा पशुओं का अवैध परिवहन करने वालों से रुपए वसूले जा रहे हैं।
जानकारी अनुसार शनिवार शाम 4बजे मांडवा निवासी रेमा जाधव ने दो लोगों को चार बैल ले जाते देखा। पूछताछ करने पर दोनों सही जवाब नहीं दे पाए। इस पर रेमा ने आरएसएस कार्यकर्ताओं को पूरी बात बताई। इसके बाद बैलों को नेपा थाने ले जाया गया। यहां पुलिस की ढीली कार्रवाई देख कार्यकर्ता भड़क गए। उन्होंने कहा शाम 4 बजे से थाने में सूचना दी थी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्यकर्ताओं ने कहा हर शनिवार गांव से बैलों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। उन्होंने थाना प्रभारी बीएस रावत से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान आरएसएस के अमृतलाल पवार, संतोष राखोंडे, भूपेंद्रनाथ शुक्ला, महेश वर्मा, राजेश गर्ग सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
मांडवा से पकड़े चार बैल थाने लाए।