पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम को अधीक्षक नशे में मिला

एसडीएम को अधीक्षक नशे में मिला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा- काम नहीं करना तो छोड़ दो नौकरी

भास्कर संवाददाता |नेपानगर

हिवरा फाटा स्थित बालक छात्रावास का एसडीएम एसएल सिंघाड़े ने शनिवार शाम 7 बजे निरीक्षण किया। उन्हें छात्रावास अधीक्षक विनोद ढीवरे नशे में धुत मिले। एसडीएम को सामने देख वह हड़बड़ा गए। एसडीएम ने उन्हें फटकार लगाते हुए कहा- काम नहीं करना तो छोड़ दो नौकरी। इसके अलावा बच्चों को खाने में जली रोटी देने सहित कई अव्यवस्थाएं भी एसडीएम को मिलीं। उन्होंने इस पर भी अधीक्षक को फटकारा।

एसडीएम शाम 7 बजे हिवरा फाटा स्थित बालक छात्रावास पहुंचे। उनके साथ खकनार आरआई फिरोज खान और सचिन वर्मा भी थे। अफसरों को निरीक्षण में 50 सीटर छात्रावास में सिर्फ 22 बच्चे ही उपस्थित मिले। सभी बच्चे खाना खा रहे थे। उन्हें जली हुई रोटी परोसी जा रही थी। छात्रावास के अधिकांश कमरों में लाइट नहीं मिली। इस पर एसडीएम ने अधीक्षक से कहा- बच्चों की देखरेख के लिए शासन पर्याप्त राशि दे रहा है, फिर इस तरह की लापरवाही क्यों बरती जा रही है। आइंदा किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अधीक्षक ढीवरे के नशे में धुत मिलने का यह पहला मामला नहीं है। ऐसा पहले भी हो चुका है, लेकिन निरीक्षण पर आए अफसरों ने पुख्ता कार्रवाई करने के बजाय सिर्फ फटकार लगाकर औपचारिकता निभा ली। इसके अलावा एक अन्य छात्रावास अधीक्षक को भी लापरवाही मिलने के बावजूद डवाली में पदस्थ किया गया है। इसके पीछे राजनीतिक दबाव कारण बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...