पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डेढ़ घंटे में तीन स्थानों से पकड़े सांप

डेढ़ घंटे में तीन स्थानों से पकड़े सांप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नेपानगर | शनिवार को डेढ़ घंटे में नगर के तीन स्थानों से तीन सांप पकड़े गए। इनमें दो वायपर और एक दोमुंहा सांप शामिल है। सांप पकड़ने वाले एरिक सायमन ने बताया सुबह 9 बजे मिल गेट के सामने कर्मचारियों को वायपर दिखाई दिया। वह रहवासी क्षेत्र की ओर जा रहा था। सूचना मिलते ही उसे पकड़ा। इसकी लंबाई ढाई फीट थी। इसके आधे घंटे बाद फारेस्ट कॉलोनी के पास तीन फीट का वायपर दिखा। इसको भी जैसे-तैसे पकड़ा। इसके बाद 10.30 बजे कॉन्वेंट स्कूल के बगीचे से दोमुंहा सांप पकड़ा। इसकी लंबाई चार फीट और वजन करीब ढाई किलो था। इसे वन विभाग को सौंप दिया गया। दोनों वायपर को जंगल में छोड़ा।

खबरें और भी हैं...