एनसीसी की सर्टिफिकेट परीक्षा दी
नेपानगर | नेपा लिमिटेड द्वारा संचालित नेपा उच्चतर माध्यमिक स्कूल में शनिवार को 36 एमपी बटालियन की सीनियर एनसीसी सर्टिफिकेट परीक्षा हुई। इसमें 28 कैडेट्स शामिल हुए। इनमें 19 छात्रा और 9 छात्र शामिल थे। सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक चली परीक्षा में सूबेदार संजय गारकर और हवलदार इंद्रबहादुर प्रधान ने कैडेट्स की लिखित और प्रायोगिक परीक्षा ली। एनसीसी अधिकारी अनिता मालवीया ने बताया सुबह 9 से दोपहर 12.30 बजे तक लिखित परीक्षा हुई। इसके बाद दोपहर एक से 2 बजे तक प्रायोगिक और मौखिक परीक्षा हुई। इस दौरान प्राचार्य पीके सिंह और उप प्राचार्य वीके जैसवाल भी मौजूद थे।