दो दिनी कॅरियर मेला 26 से
नेपानगर | नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू शासकीय कॉलेज में विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के तहत 26 फरवरी से दो दिनी कॅरियर मेला लगाया जाएगा। कलेक्टर जेपी आइरिन सिंथिया के आदेश पर लगने वाले मेले में विभिन्न शासकीय और अशासकीय संस्थानों, उद्यमियों के प्रतिनिधियों से विद्यार्थी अपनी योग्यता अनुसार रोजगार की जानकारी ले सकेंगे। संस्थान के प्रतिनिधि स्पॉट प्लेसमेंट के साथ साक्षात्कार लेंगे। इच्छुक विद्यार्थी बायोडाटा, दस्तावेज और पासपोर्ट साइज फोटो के साथ मेले में शामिल हो सकेंगे।