नागले ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष बने
नेपानगर | देड़तलाई के शरद नागले को कांग्रेस आईटी सेल का ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्त आईटी सेल प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र बाजपेयी की सहमति और कांग्रेस जिलाध्यक्ष अजयसिंह रघुवंशी, ग्रामीण जिलाध्यक्ष किशोर महाजन की अनुशंसा पर आईटी सेल जिलाध्यक्ष धीरज करोसिया ने की। नियुक्ति पर शिवा पहलवान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सोहन सैनी, पूर्व विधायक रघुनाथ चौधरी, महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष विजेयता चौहान, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जगविंदरसिंह जॉली, मनोहर दावरे, संजीव टोरानी, महेंद्र कश्यप, विनोद पाटील, किशोर राजपूत, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष भारती पाटील, कोकिला शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामकिसन पटेल, जिला पंचायत सदस्य अंतरसिंग बर्डे, पवन लहासे, गजानन महाजन, अशोक गायकवाड़, संतोष चंदेले, राहुल तायड़े, अजय पगारे, नीरज करोसिया, रंजीत सिंह, मनोज सुरवाड़े ने हर्ष व्यक्त किया है।