- Hindi News
- िफल्म लॉयन की शूिटंग: सतपुड़ा की वादियों में ड्रोन कैमरे से फिल्माए सीन
िफल्म लॉयन की शूिटंग: सतपुड़ा की वादियों में ड्रोन कैमरे से फिल्माए सीन
खंडवा के शेरू के जीवन पर बन रही फिल्म
भास्करसंवाददाता| निंबोला
27साल पहले खंडवा से लापता और बाद में एनआरआई बन अपने परिवार को खोज निकालने वाले युवक शेरू के जीवन पर आधारित फिल्म लॉयन की शूटिंग बुधवार को झिरी के पास सतपुड़ा की वादियों में हुई। यहां ड्रोन कैमरे से कई महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। आसमान में उड़ते ड्रोन कैमरे को देख कई लोग हैरत में पड़ गए। यहां सुबह से शाम तक यूनिट ने शूटिंग की। इसमंे अिभनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी शामिल हुए।
निर्माता प्रवेश साहनी ने बताया इंदौर-इच्छापुर हाईवे स्थित झिरी के पास सतपुड़ा की वादियों में ड्रोन कैमरे की मदद से 20 फीट ऊपर से महत्वपूर्ण दृश्य फिल्माए गए। गुरुवार को देवास स्टेशन पर फिल्म के अन्य दृश्य फिल्माए जाएंगे।
निंबोला झिरी के जंगल में सेट लगाकर शूटिंग की गई।