पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाड़े में रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, जांच जारी

बाड़े में रस्सी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव, जांच जारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निंबोला | निंबोलाक्षेत्र के ग्राम झांझर स्थित भैंसों के बाड़े में बुधवार सुबह 6 बजे युवक का शव रस्सी के फंदे पर लटका मिला। शव सबसे पहले युवक के बड़े भाई ने देखा और निंबोला थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की। पंचनामा बनाकर शव जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजन को सौंप दिया। जानकारी अनुसार कन्हैया वीरसिंह (28) भिलाला का शव भैंसों के बाड़े में रस्सी से लटका मिला। उसके बड़े भाई खेखड़िया ने सुबह 8 बजे सबसे पहले शव देखा। उसने पुलिस को सूचना दी। निंबोला थाने से एएसआई एसएस चौहान, प्रधान आरक्षक प्रेमलाल पाल जवानों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल कर ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का बता रही है।