जुलूस निकला, मतदाताओं से मांगा आशीर्वाद
निंबोला | त्रिस्तरीयपंचायत चुनाव के द्वितीय चरण में जनपद पंचायत सदस्य के लिए हुए मतदान में निंबोला वार्ड क्रमांक 6 से उम्मीदवार कल्पनाबाई संजय महाजन 521 वोटो से विजयी रही। इसको लेकर निंबोला में ढोल ताशों से पति ने समर्थकों के साथ जुलूस निकाला। घर-घर जाकर मतदाताओं का आभार मानकर आशीर्वाद लिया। जुलूस में निंबोला पुलिस ने भी व्यवस्था बनाएं रखी थी। कल्पनाबाई को सबसे ज्यादा 1783 वोट प्राप्त हुए। दूसरे नंबर पर रहीं रजिया बी उस्मान को 1262 वोट मिले। तीन नंबर पर सुलभाबाई पति पुंडलिक महाजन को 1143 वोट मिले। चौथे नंबर पर कुसुमबाई काशीनाथ पाटील को 750 वोट, पांचवे नंबर पर आबिदा पति तुराब को 517 वोट मिले। जनपद सदस्य के लिए निंबोला झिरी चुलखान, झांझर, मगरूल, मचलपुरा से मतदान किया।