काले पड़ रहे डेंडू, नुकसान का अंदेशा
लगातारबारिश से गर्मी के कपास की फसल को नुकसान हो रहा है। पिछले 15 दिन से पौधों को धूप कम मिलने के कारण लगे डेंडू काले पड़ रहे है। गर्मी की कपास फसल लगातार बारिश के कारण खराब हो रही है। कपास के डेंडू काले पड़कर गिरने लगे है। काले पड़े डेंडू को किसान तोड़कर घर ला रहे है। किसानों का कहना है जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो गर्मी की कपास को अधिक नुकसान होगा। इससे उत्पादन प्रभावित होने का अंदेशा है। किसान जैसे-तैसे फसल बचाने में लगे है।
किसान प्रभाकर भरसागे, रामदास बारी, विनोद पाटील ने बताया किसान आसमान साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। 15 दिनों से लगातार बारिश के कारण गर्मी की कपास को नुकसान हो रहा है। धूप निकलने पर किसान फसलों पर दवाइयों का छिड़काव कर रहे है। लेकिन फिर से बारिश हो जाने के कारण दवाई धुल रही है। पौधों पर लगे डेंडू के कारण किसानों 1 एकड़ में लगभग 1 क्विंटल का नुकसान होने का अंदेशा है। निंबोला क्षेत्र में करीब 500 एकड़ में कपास फसल लगी है।
कपास में लगे डेंडू काले पड़कर गिरने से किसानों को नुकसान का अंदेशा है।