रेत का हो रहा अवैध उत्खनन
रेत का हो रहा अवैध उत्खनन
निंबोला: नेपातहसील के ग्राम लिंगा के ताप्ती घाट से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में ले जाई जा रही रेत की ओर जिम्मेदार अफसरों का ध्यान नहीं है। खनन से नदी में गहरे गड्ढे होते जा रहे हैं। रेत माफियाओं को अफसरों के पहुंचने की सूचना पहले ही मिल जाती है। या फिर दूर से देखते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग जाते हैं। यही कारण है कि यहां अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है।