फिसलने से युवक घायल, भर्ती
फिसलने से युवक घायल, भर्ती
निंबोला | मंगलवारको जंगल से घास का गट्ठा लेकर जा रहा युवक पैर फिसलने से गिर गया। इससे उसे चेहरे पर गंभीर चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी मुताबिक असीरगढ़ निवासी जाकिर शकुर घास लेने जंगल गया था। वह असीरगढ़ पहाड़ी क्षेत्र से घास का गट्ठा लेकर लौट रहा था। इस दौरान उसका पैर फिसल गया। जमीन पर गिरने से उसके मुंह पर गंभीर चोट आई है। किसी तरह वह घर पहुंचा। परिजन ने निजी वाहन से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया।