- Hindi News
- बार बार हो रहा था फाल्ट, मेंटेनेंस शुरू किया
बार-बार हो रहा था फाल्ट, मेंटेनेंस शुरू किया
{ बिजली विभाग 21 तक करेगी मेंटेनेंस
भास्करसंवाददाता | निंबोला
बिजलीकंपनी ने निंबोला क्षेत्र में मेंटेनेंस का काम शुरू किया है। अमले द्वारा सुबह 10 से शाम 4 बजे तक मेंटेनेंस किया जा रहा है। मंगलवार से शुरू हुआ काम 21 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान 11 केवी लाइन के झूलते तारों को दुरूस्त करने सहित अन्य सुधार किया जा रहा है। मेंटेनेंस पूरा होने के बाद क्षेत्र के ग्रामीणों को बिजली संबंधी समस्या से निजात मिलेगी। बारिश शुरू होने के बाद से ही गांवों में बार-बार फाल्ट होने की समस्या सामने रही थी। तेज हवा चलने के कारण 11 केवी लाइन के झूलते तार पेड़ों की टहनियों से टकरा रहे थे। इस कारण बार-बार फाल्ट हो रहा था। इससे बिजली बंद हो रही थी।
डेढ़दर्जन गांवों में जुटा 5-5 का दल - कंपनीद्वारा दो समूह बनाकर मेंटेनेंस किया जा रहा है। निंबोला और रईपुरा फीडर से जुड़े करीब डेढ़ दर्जन गांवों के लिए पांच-पांच कर्मचारियों का दल दुरूस्तीकरण में जुटा है। ग्रामीणों का कहना है मेंटेनेंस होने के बाद बार-बार होने वाले फाल्ट की समस्या से निजात मिलेगी। निंबोला फीडर से जुड़े मगरूल, मचलपुरा, गारबलड़ी, ठाठर-बलड़ी, खामला, झिरी, चुलखान, झांझर और रईपुरा फीडर के बसाड़, नसीराबाद, बोरी, निम्ना में मेंटनेंस किया जा रहा है।