- Hindi News
- नवलसिंह कारखाने को बेस्ट को ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री अवार्ड
नवलसिंह कारखाने को बेस्ट को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री अवार्ड
नवलसिंह कारखाने को बेस्ट को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री अवार्ड
भास्करसंवाददाता. निंबोला
जिले के ग्राम झिरी स्थित नवलसिंह सहकारी शकर कारखाने को बेस्ट को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री अवार्ड के लिए चुना गया है। यह अवार्ड वर्ष 2013-14 के लिए दिया जाएगा। कारखाने को अवार्ड दिए जाने की घोषणा राष्ट्रीय सहकारी शकर कारखाना संघ द्वारा की गई है। 15 सितंबर को नई दिल्ली में उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान यह अवार्ड प्रदान करेंगे। नवलसिंह सहकारी शकर कारखाना अध्यक्ष किशोरी देवीसिंह ठाकुर और प्रबंध संचालक वीरेंद्रसिंह ने बताया देशभर के शकर कारखानों में से नवलसिंह सहकारी शकर कारखाने को इस अवार्ड के लिए चुना गया है। वीरेंद्रसिंह ने बताया पिराई सत्र 2013-14 में 3 लाख 69807 मीट्रिक टन गन्ना पिराई कर 4 लाख 25700 बोरे शकर का उत्पादन किया। इसकी रिकवरी 115.1 फीसदी मध्यप्रदेश में सर्वाधिक है। कारखाने द्वारा किसानों को समर्थन मूल्य 2100 के बजाय दूरी के मान से 2602 रुपए का भुगतान किया। कारखाने को अवार्ड के लिए चुने जाने पर समस्त संचालक और क्षेत्र के किसानों ने हर्ष व्यक्त किया है।
झिरी स्थित नवलसिंह शकर कारखाना।