पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निंबोला. इंदौर इच्छापुरहाईवे असीरगढ़ के पास परचून से भरा ट्रक पलट

निंबोला. इंदौर-इच्छापुरहाईवे असीरगढ़ के पास परचून से भरा ट्रक पलट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निंबोला. इंदौर-इच्छापुरहाईवे असीरगढ़ के पास परचून से भरा ट्रक पलट गया। इससे ड्राइवर सहित तीन लोग घायल हो गए। जानकारी अनुसार ट्रक एपी-29 टी-5759 दिल्ली से हैदराबाद जा रहा था। इसमें परचून भरा था। इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर असीरगढ़ के पास मां आशादेवी मंदिर के सामने रात 3 बजे ट्रक के सामने अचानक बस गई। ढलान होने के कारण ट्रक का संतुलन बिगड़ गया। ड्राइवर राजेश बहादुर यादव संभाल पाता इससे पहले ट्रक पलट गया। इससे राजेश, धीरेंद्र रामेश्वर और अर्जुन यादव घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से इन्हें निकाला गया। हादसे में ट्रक में भरा परचून रोड किनारे बिखर गया। शनिवार को क्रेन से ट्रक को उठाया गया।

हाईवे पर परचून से भरा ट्रक पलटा, 3 घायल