पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तेज बारिश से चुलखान की पुलिया पर हुआ गड्‌ढा

तेज बारिश से चुलखान की पुलिया पर हुआ गड्‌ढा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चुलखान पंचायत के तहत रोड की पुलिया तेज बारिश से क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिया के बीच बड़ा गड्‌ढा हो गया है। इस कारण यहां से आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। किसानों को पांच किमी का फेरा लगाकर खेतों तक पहुंचना पड़ रहा है। पुलिया पर गड्‌ढे के कारण बैलगाड़ी सहित अन्य वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। आवाजाही बंद होने के बाद भी पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। किसानों ने कहा जल्द पुलिया की मरम्मत कराई जाना चाहिए। चुलखान पंचायत सचिव पुंडलिक महाजन ने कहा जल्द ही पुलिया की मरम्मत कराई जाएगी।

किसान प्रफुल्ल पटेल, तरुण तारवाला, जयंतीलाल तारवाला, भागवत महाजन, रमेश महाजन ने बताया चुलखान रोड पर निंबोला स्थित नारसिंह बाबा मंदिर के पास बनी पुलिया जर्जर हो गई है। बारिश के कारण आई बाढ़ से पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। यह रोड इंदौर-इच्छापुर हाईवे तक गया है। इस रोड पर कई किसानों के खेत हैं। पुलिया क्षतिग्रस्त होने के कारण किसानों को खेत जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन साल पहले पुलिया बनाई गई थी। हर साल यह बारिश के दौरान क्षतिग्रस्त हो जाती है। समस्या का स्थायी समाधान किया जाना चाहिए।

बारिश के कारण पुलिया पर गड्‌ढा हो गया है।