पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मोती बाग नाले पर बने डेम की दीवार क्षतिग्रस्त

मोती बाग नाले पर बने डेम की दीवार क्षतिग्रस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
असीरगढ़ के पास मोती बाग नाले पर बनाए गए डेम की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इस कारण यहां बारिश का पानी नहीं थम पा रहा है। यहां से पानी व्यर्थ बह रहा है। असीरगढ़ पंचायत द्वारा 2007-08 में इंदौर-इच्छापुर हाईवे किनारे मोती बाग नाले पर स्टाप डेम बनाया था। लेकिन डेम की दीवार में बड़ा छेद होने के कारण यहां से लगातार पानी बह रहा है। पंचायत की लापरवाही के कारण यहां से लाखों गैलन पानी व्यर्थ बह रहा है। लोगों ने पंचायत से इस ओर ध्यान देकर डेम की दीवार की मरम्मत कराने की मांग की है। मोती बाग नाले पर बना यह डेम इंदौर-इच्छापुर हाईवे किनारे स्थित है। हाईवे से जिला पंचायत और जल संसाधन विभाग के अफसर-कर्मियों की आवाजाही भी होती है। लेकिन किसी ने भी डेम की सुध नहीं ली है। पूरे गांव के मवेशियों के लिए यह डेम ही पानी का सहारा है। इस परेशानी को देखते हुए ही 2007-08 में यह डेम बनाया गया था। डेम से लगातार बहते पानी के कारण क्षेत्र के लोगों को चिंता सता रही है। उनका कहना है डेम की मरम्मत नहीं की गई तो सारा पानी यूं ही बह जाएगा। इससे गर्मी के मौसम में मवेशियों को पीने का पानी नहीं मिल सकेगा।

असीरगढ़ के पास बने डेम में छेद होने के कारण पानी नहीं ठहर रहा है।