पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दूधमली पुलिया पर रेलिंग नहीं

दूधमली पुलिया पर रेलिंग नहीं

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निंबोला : निंबोला-खामलामार्ग पर दूधमली नदी की पुलिया पर दोनों ओर रेलिंग नहीं होने से हादसों का अंदेशा बना रहता है। पुलिया के एक ओर अंधा मोड़ और उतार होने से यहां से वाहन तेजी से गुजर रहे हैं। 2 साल पहले गिट्‌टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली पलट गई थी। पुलिया पर रेलिंग नहीं लगे होने से क्षेत्रवासियों ने रेलिंग लगाने की मांग की है। इस रोड से हर दिन मगरूल, गारवलड़ी, खामला सहित अन्य गांव के 100 से अधिक छोटे-बडे़ वाहन आवाजाही कर रहे हैं।