- Hindi News
- साइड पटरियों का कर रहे भराव, हटा रहे घास
साइड पटरियों का कर रहे भराव, हटा रहे घास
{ इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर अशोका ग्रुप कर रहा मेंटेनेंस
भास्करसंवाददाता | निंबोला
इंदौर-इच्छापुरहाईवे पर अशोका ग्रुप द्वारा मेंटेनेंस किया जा रहा है। करीब चार दिन पहले से यहां काम किया जा रहा है। इसके तहत 10 मजदूर हाईवे की साइड पटरियों का भराव कर रहे हैं। इसके अलावा हाईवे के अंधे मोड़ों पर सफाई कर आसपास उगी घास भी हटाई जा रही है। अशोका ग्रुप द्वारा मेंटनेंस का काम असीरगढ़ से निंबोला तक किया जा रहा है। साइड पटरी का भराव होने और अंधे मोड़ों के पास से घास हटाई जाने से हादसे थमेंगे। वाहन चालकों की परेशानी भी दूर होगी।
अशोका ग्रुप के सुपरवाइजर अशोक शैलार ने बताया ऊंची-नीची साइड पटरियों की खुदाई कर इन्हें समतल किया जा रहा है। साथ ही गहरी साइड पटरी और गड्ढों का भराव कर समतल किया जा रहा है। रोड रोलर से इसे दबाया जा रहा है। 10 मजदूर हाईवे पर अभी चार-पांच दिन और मेंटनेंस का काम करेंगे। इससे हाईवे पर वाहन चालकों की परेशानी दूर होगी। वहीं हादसों में भी कमी आएगी। इंदौर-इच्छापुर हाईवे की साइड पटरी गहरी और उबड़-खाबड़ होने के कारण अब तक वाहन चालक परेशान हो रहे थे। गहरी साइड पटरी के कारण बाइक सवार फिसल रहे थे। साइड पटरी का भराव किए जाने के बाद उनकी परेशानी दूर होगी। पेंचवर्क कर गड्ढों को भी भरा जा रहा है।
हाईवे किनारे साइड पटरियों का भराव किया।