पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जंगली सूअर पहुंचा रहे गेहूं फसल को नुकसान

जंगली सूअर पहुंचा रहे गेहूं फसल को नुकसान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निंबोलासहित आसपास के गांवों के खेतों में जंगली सूअर गेहूं फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। उन्हें उत्पादन पर असर पड़ने का अंदेशा सता रहा है। किसानों का कहना है जंगली सूअर झुंड बनाकर खेतों में घुस रहे हैं। गेहूं फसल को पंजों और थूथन से नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। वन विभाग के जिम्मेदार अफसरों को इस ओर ध्यान देकर समस्या का निराकरण करना चाहिए।

क्षेत्र के निंबोला, मगरूल, नसीराबाद, बसाड़, चुलखान, झिरी सहित अन्य गांवों के किसान जंगली सूअरोें के कारण परेशान हैं। दिन में खेतों में चहलपहल रहने के कारण जंगली सूअर खेतों में नहीं पहुंच रहे। लेकिन रात को झुंड के रूप में ये खेतों में घुसकर गेहूं फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों ने बताया कई खेतों में गेहूं फसल अभी एक फीट की ही हुई है। वहीं बोवनी के बाद कुछ खेतों में फसल सिर्फ 15 दिन की ही है। सूअरों के झुंड इसे बर्बाद कर रहे हैं।

बर्बादकर चुके हैं गन्ना सहित अन्य फसल - मगरूलके किसान रमेश सीताराम लोखंडे, नसीराबाद के राजू पाटील सहित अन्य किसानों ने बताया जंगली सूअर चना, गन्ना, तुअर, केला सहित अन्य फसलों को नुकसान पहुंचा चुके हैं। अब गेहूं फसल को बर्बाद कर रहे हैं। इस तरह फसल बर्बादी से उत्पादन पर असर पड़ेगा। किसानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। रात में जंगली सूअरों के खेतों में घुसने से किसानों को इनके हमला करने का डर भी सता रहा है। किसानों ने कहा वन विभाग के अफसरों को समस्या का स्थायी निराकरण करना चाहिए।

जंगली सूअर गेहूं की फसल नष्ट कर रहे है। किसान हो रहे परेशान।

िचंता