- Hindi News
- आरोपियों के साथ जंगल से जब्त कर लाए आठ बैल
आरोपियों के साथ जंगल से जब्त कर लाए आठ बैल
आरोपियों के साथ जंगल से जब्त कर लाए आठ बैल
निंबोला| निंबोलापुलिस ने हाईवे से लूटे गए आठ बैल गिरफ्तार किए गए बदमाशों की निशानदेही पर चिड़ियापानी के जंगल से जब्त किए। आरोपियों ने बताया था कि लूट के बैल उन्होंने जंगल में बांध रखे हैं। मंगलवार आरोपियों को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल लाया गया। बैलों की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपए बताई है। पूछताछ में आराेपियों ने चार किसानों के बैल लूटने की वारदात कबूली थी।