पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गांव में गंदगी करने वालों से 100 रुपए जुर्माना वसूलेंगे

गांव में गंदगी करने वालों से 100 रुपए जुर्माना वसूलेंगे

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बसाड़ में स्वच्छता को लेकर चाैपाल, रैली से ग्रामीणों को जागरूक किया गया

भास्कर संवाददाता | निंबोला

बसाड़ पंचायत में स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें ग्रामीणों को चौपाल लगाकर स्वच्छता रखने की समझाइश दी गई। वहीं गंदगी करने वालो के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। गांव में गंदगी करने वालों से 50 से 100 रुपए जुर्माना वसूला जाएगा।

सरपंच ज्ञानेश्वर पाटील ने बताया कलेक्टर जेपी आईरीन सिंथिया के निर्देश पर गांव में सफाई को लेकर सख्त दिशा निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए मंगलवार को नोडल अधिकारी ललित भावसार, सहायक यंत्री एसके जैन, इंजीनियर संदीप यादव सहित पंचायत सदस्यों और विद्यार्थियों ने रैली निकाली। ग्रामीणों से कहा गया कचरा नहीं फैलाएं। एक जगह जमा करें। प्लास्टिक और अन्य कचरे को अलग-अलग रखें। खुले में गंदगी न करें। सुविधाघर का उपयोग करें। जिन लोगों ने अब तक सुविधाघर नहीं बनवाए हैं। वें पंचायत में आवेदन दें। अब गांव में गंदगी फैलाने पर कार्रवाई होगी। 50 से 100 रुपए तक जुर्माना वसूला जाएगा। इसलिए सफाई की ओर विशेष ध्यान दें। रैली में उपसरपंच रविंद्र पाटील, सचिव प्रवीण महाजन, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, शिक्षक सहित 400 विद्यार्थी शामिल हुए।

स्वच्छता जागरुकता को लेकर बसाड़ में रैली निकाली।

खबरें और भी हैं...