दो बाइक की टक्कर से पांच लोग घायल, भर्ती
दो बाइक की टक्कर से पांच लोग घायल, भर्ती
निंबोला | इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर असीरगढ़ के पास 2 बाइक की टक्कर हो गई। इसमें 5 बाइक सवार घायल हो गए। राहगीरों ने निजी वाहन से उन्हें निंबोला पहुंचाया। यहां से 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती किया। हादसा बुधवार शाम 4.15 बजे हुआ। हरदा के पोखरनी निवासी सुभद्रा वैष्णव देवर के तेरहवें में शामिल होने परिवार के साथ निंबोला आईं थी। लौटने के दौरान शाम 4.15 बजे असीरगढ़ के पास बोरगांव निवासी जरदार पिता मुख्तियार की बाइक से टक्कर हो गई। इससे सुभद्रा वैष्णव, मैहूल मिथिलेश, शुभम रूपदास घायल हुए। जरदार पिता मुख्तियार व साथी असल पिता मुंशी को भी हाथ-पैर में चोट लगी। घायलों काे जिला अस्पताल लाया। परिजन ने जरदार पर लापरवाही से बाइक चलाकर टक्कर मारने की शिकायत की है।