चुलखान में शुरू हुआ सफाई अभियान
चुलखान में शुरू हुआ सफाई अभियान
निंबोला| स्वच्छमप्र अभियान के तहत ग्राम चुलखान में गुरुवार से सफाई शुरू की गई। इसके तहत गांव के प्राथमिक और माध्यमिक स्कूल में सफाई कराई गई। ग्रामीणों को स्वच्छता का महत्व बताया गया। इस दौरान जनपद पंचायत के ब्लॉक समन्वयक एमएल यादव, पंचायत सचिव कमलेश महाजन, पुंडलिक महाजन, सहायक सचिव शेख रफीक सहित कई ग्रामीण मौजूद थे। यहां सफाई अभियान दोपहर 2 से 3 बजे तक चला।