- Hindi News
- बनिया नाला तालाब लबालब रबी रकबा बढ़ने की उम्मीद
बनिया नाला तालाब लबालब रबी रकबा बढ़ने की उम्मीद
इससाल हुई भरपूर बारिश से रईपुरा स्थित बनिया नाला तालाब लबालब हो गया है। इससे आसपास के जलस्रोतों का जलस्तर भी बढ़ा है। इससे क्षेत्र के किसानों को रबी सीजन का रकबा बढ़ने की उम्मीद बंधी है। वे रबी फसल की बोवनी अधिक रकबे में करने का मन बना रहे हैं। तालाब बनने के बाद से ही क्षेत्र के किसानों को इसका फायदा मिल रहा है। कुओं, बावड़ियों का जलस्तर बढ़ गया है। किसान देवेंद्र देशमुख, माणिकराव पाटील, आत्माराम पाटील का कहना है तालाब नहीं बनने से पहले कुओं, बावड़ियों में पानी कम रहता था। इस कारण गेहूं, चना की बोवनी कम रकबे में करना पड़ती थी। गेहूं फसल को पानी की अधिक जरूरत होती है। कुओं-बावड़ियों में पानी देखकर उस अनुसार रकबे में बोवनी करते थे। इससे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता था। इस साल तालाब में लबालब पानी भरा हुआ है। अच्छी बारिश हाेने और तालाब लबालब होने के कारण जलस्रोतों में भी पानी बढ़ा है। इसका गर्मी के दौरान फायदा मिलेगा। रबी की बोवनी पिछले साल की अपेक्षा दो-तीन एकड़ ज्यादा में कर सकेंगे।
निंबोला. बनिया नाला तालाब लबालब हो गया है। इससे कुओं, बावड़ियों का जलस्तर बढ़ गया है।