पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच नकाबपोशों ने गोफन से पत्थर मारकर चार किसानों से लूटे आठ बैल

पांच नकाबपोशों ने गोफन से पत्थर मारकर चार किसानों से लूटे आठ बैल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांच नकाबपोशों ने गोफन से पत्थर मारकर चार किसानों से लूटे आठ बैल

भास्करसंवाददाता. निंबोला

पांच नकाबपोश बदमाशों ने गोफन से पत्थर बरसाकर चार किसानों से आठ बैल लूट लिए। पत्थर बरसते ही किसान डर के मारे बैल छोड़कर भाग गए। इसका फायदा उठाकर बदमाश भी बैल लेकर जंगल के रास्ते निकल गए। किसानों ने वापस मौके पर आकर देखा तो बैल कहीं नहीं थे। उन्होंने निंबोला थाना पहुंचकर पुलिस को आपबीती बताई। पुलिस ने पांच अज्ञात नकाबपोश बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज किया है। वारदात शनिवार दोपहर इंदौर-इच्छापुर हाईवे के खातला फाटे और दहीनाला के बीच हुई। जानकारी अनुसार भुसावल के महादेवमाल चौकीपुड़ा निवासी किसान पप्पू उर्फ प्रकाश ममराज जाधव, उसका भाई लक्ष्मण, अंजन बलड़ी निवासी नवल गजानन और प्रेम राठौर शनिवार को खंडवा जिले के बोरगांवबुुजुर्ग में लगने वाले बाजार से बैल खरीदकर पैदल ही घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 2 बजे खातला फाटे और दहीनाला के बीच उन्हें पत्थर लगे। पत्थरों के डर से चारों किसान बैल छोड़कर भाग गए। लूटे गए बैलों की कीमत 90 हजार रुपए बताई जा रही है।