पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाउंड्रीवाल बनाने के लिए नपती की, ले आउट डाला

बाउंड्रीवाल बनाने के लिए नपती की, ले-आउट डाला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ स्कूल परिसर में नहीं घुस पाएंगे आवारा मवेशी, शरारती तत्व

भास्करसंवाददाता. निंबोला

निंबोला के आंगनवाड़ी केंद्र सहित स्कूली विद्यार्थियों को अब शरारती तत्व और आवारा मवेशियों से छुटकारा मिल सकेगा। ग्राम पंचायत द्वारा यहां बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। इसमें दो गेट लगाए जाएंगे। बाउंड्रीवॉल बनाने को लेकर पंचायत द्वारा शनिवार को नपती कराई गई। बाउंड्रीवॉल आंगनवाड़ी केंद्र के लिए बनाई जा रही है। लेकिन इससे परिसर में स्थित प्राथमिक, माध्यमिक, हाईस्कूल और हायर सेकंडरी के विद्यार्थी और शिक्षकों को भी राहत मिलेगी। बाउंड्रीवॉल नहीं होने से आवारा मवेशी और शरारती तत्व स्कूल परिसर में घुस रहे थे। शरारती तत्व स्कूल और आंगनवाड़ी भवन को नुकसान पहुंचा रहे थे।

बाउंड्रीवॉल का निर्माण भवन के साथ ही 7.20 लाख रुपए की लागत से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा कराया जाएगा। फिलहाल यहां भवन निर्माण जारी है। इसका काम पूरा होने के बाद बाउंड्रीवॉल बनाई जाएगी। शनिवार को जमीन की नपती किए जाने के दौरान सब इंजीनियर संदीप यादव, सरपंच प्रतिनिधि काशीनाथ पाटील, सचिव अनिल पाटील, संतोष भोजने मौजूद थे।

आंगनवाड़ी और स्कूल की बाउंड्रीवाल बनाने के लिए ले-आउट डाला गया।