पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केमिकल की बोरियों से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल

केमिकल की बोरियों से भरा ट्रक पलटा, ड्राइवर घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{ इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर हुआ हादसा

भास्करसंवाददाता | निंबोला

रविवारदोपहर इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बोलती पहाड़ी के अंधे मोड़ पर एक ट्रक पलट गया। हादसे में ड्राइवर और क्लीनर घायल हो गए। ट्रक में केमिकल की बोरियां भरी थी। बोरियां ट्रक से बाहर गिर गई।

जानकारी के मुताबिक ट्रक केजे 30 जीए 0295 में भरी केमिकल की बोरियां जयपुर से बैंगलोर ले जाई जा रही थी। दोपहर 2.30 बजे इंदौर-इच्छापुर हाईवे पर बोलती पहाड़ी के अंधे मोड़ पर सामने से रहे ऑटो को बचाने में पलट गया। हादसे में ट्रक ड्राइवर प्रकाश बाबूलालाल और क्लीनर विजय बंशीलाल को हाथ, पैर में चोट लगी। दोनों सलौदा जिला मंदसौर के रहने वाले हैं। उन्हें दूसरे वाहन चालकों ने कांच तोड़कर कैबिन से बाहर निकाला। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र असीरगढ़ में इलाज किया गया। हादसे के बाद हाईवे पर 15 मिनट तक जाम लगा रहा।

इंदौर इच्छापुर हाईवे पर बोलती पहाड़ी के अंधे मोड़ पर ट्रक पलट गया।