पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शादी के 11 दिन पहले युवक लापता

शादी के 11 दिन पहले युवक लापता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शादी के 11 दिन पहले युवक लापता

निंबोला|ग्रामनिंबोलानिवासी युवक दो दिन पहले खेत जाने का कहकर घर से निकला। लेकिन इसके बाद लौटा नहीं। उसके लापता होने से परिजन चिंता में पड़ गए। उन्होंने रिश्तेदार, परिचितों के यहां उसे ढूंढा। कहीं नहीं मिलने पर निंबोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। युवक 10 फरवरी से लापता है। उसकी 11 दिन बाद 21 फरवरी को शादी होने वाली है। लेकिन इसके पहले ही वह लापता हो गया। जानकारी अनुसार निंबोला निवासी 25 साल का संदीप आनंदा पाटील 10 फरवरी को सुबह 10 बजे खेत जाने का कहकर घर से निकला था। शाम तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन ने उसे जगह-जगह ढूंढा। कहीं नहीं मिलने पर छोटे भाई कमलेश ने गुरुवार को निंबोला थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। कमलेश ने बताया घर में संदीप की शादी की तैयारी चल रही है। उसके इस तरह लापता होने से परिजन सहित रिश्तेदार भी सकते में हैं। निंबोला थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।