पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों ने लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए

विद्यार्थियों ने लजीज व्यंजनों के स्टॉल लगाए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निंबोलाक्षेत्र के ग्राम झिरी स्थित प्रो. बृजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्नीकल सांइसेस में बिम्ट्स कार्निवल चल रहा है। इसके तहत गुरुवार को आनंद मेला लगाया गया। मेले में कॉलेज के विद्यार्थियों ने व्यंजनों के स्टॉल लगाए गए। इसमें चना कचोरी, सेंव पुरी, दाल पकवान, दही-बड़ा, भेलपुरी, सेंडविच, पाॅपकॉर्न, खमण, साबूदाना टिक्की सहित अन्य व्यंजन सजाए। विद्यार्थियों के साथ ही संस्था उपाध्यक्ष राखी मिश्रा, सचिव अनिल जैन सहित शिक्षकों ने स्टॉलों का निरीक्षण कर व्यंजनों का स्वाद चखा।

आनंद मेले में विद्यार्थियों ने हस्तकला प्रदर्शनी भी लगाई। इसमें सजावटी सामान के साथ ही बच्चों के खिलौने, टेडी बियर, कांच की पेंटिंग, माइक्रोम की बनी सामाग्री सहित अन्य आकर्षक कलाकृतियां रखी गईं। कार्निवल के तहत अप-एंड-डाउन, गुुडी एंड गुडी, ऐरो शूटिंग, मटका फोड़, पोलो, तम्बोला, सांग रोज एंड ग्रेटिंग डेडेकेशन सहित अन्य खेल भी हुए। संस्था के जनसंपर्क अधिकारी विशाल गोजरे ने बताया कार्निवल के अंतिम दिन 14 फरवरी को बीएससी नर्सिंग प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की 7वीं लैम्प लाइटिंग के साथ ही शपथ विधि समारोह भी होगा। इस दौरान संस्था के विद्यार्थी टेलेंट हंट के माध्यम से नृत्य, गीत, संगीत, मिमीक्री, ड्रामा की प्रस्तुति देंगे। पुरस्कार वितरण भी होगा।

आंनद मेले में विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए व्यंजनों के स्टॉल।

कार्निवल