पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नवरात्र पर 36 बच्चों ने रखा नौ दिनी उपवास

नवरात्र पर 36 बच्चों ने रखा नौ दिनी उपवास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता. निंबोला

नवरात्रि उत्सव के तहत बड़े ही नहीं बच्चे भी माता की भक्ति कर रहे हैं। पंडाल में होने वाली माता की आरती में सुबह-शाम कई बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। गांव के कई बच्चों ने व्रत भी रखा है। प्राथमिक स्कूल के करीब 36 बच्चों ने भी उत्सव के तहत नौ दिनी उपवास रखा है। इसलिए उन्हें स्कूल में भी फलाहार दिया जा रहा हे।

जीजाऊ स्वसहायता समूह द्वारा इन विद्यार्थियों को रोजाना अलग-अलग फलाहार दिया जा रहा है। व्रत रखने वाले विद्यार्थियों की उम्र 6से 11 साल के बीच है। शनिवार को स्कूल में उन्हें साबूदाने की खिचड़ी वितरीत की गई। इसके अलावा व्रत नहीं रखने वाले 114 बच्चों को मध्याह्न भोजन कराया जा रहा है। प्रधान पाठक लता अग्रवाल, समिति अध्यक्ष रंजना गायकवाड़, समूह सचिव सुरेखा पाटील ने बताया 2007 से नवरात्रि के दौरान व्रत रखने वाले बच्चों को फलाहार कराया जा रहा है।

उपवास करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल में भी फलाहारी दी जा रही है।