पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निम्ना में 9 महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट

निम्ना में 9 महीने से बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता. निंबोला

क्षेत्र के ग्राम निम्ना में पिछले नौ महीने से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। इस कारण ग्रामीणों को परेशानी झेलना पड़ रही है। नवरात्रि उत्सव के दौरान भी स्ट्रीट लाइट चालू नहीं कराई गई है। माता के दर्शन-पूजन और गरबों को लेकर गांव में चहल-पहल है। लेकिन रात में अंधेरा होने के कारण ग्रामीणों की फजीहत हो रही है। कई बार शिकायत किए जाने के बाद भी पंचायत इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। ग्रामीणों ने स्ट्रीट लाइट जल्द चालू करवाने की मांग की है। करीब 600 की आबादी वाले ग्राम निम्ना में जनवरी में स्ट्रीट लाइट खराब हो गई थी। ग्रामीणों ने इसको लेकर कई बार सरपंच-सचिव से शिकायत की। लेकिन आज तक सुनवाई नहीं की गई है। गांव में हैंडपंप के पास कीचड़ भी पसरा है। इससे अंधेरे में लोग फिसल रहे हैं। ग्रामीणों को रात में जहरीले जीवों का डर सता रहा है। सोहेल बेग, शेख कल्लू सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया गांव में दो स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। उत्सव के तहत देर रात तक चहलपहल रहती है। अंधेरे के कारण लोग परेशान हो रहे हैं।